लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- गोला गोकर्णनाथ। केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में विधायक निधि योजना के अंतर्गत नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 12 बजे महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है। महाविद्यालय प्रबंध कमेटी की अध्यक्ष बीना सिंह एवं प्रबंधक चरनजीत कौर के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह ने बताया कि इस नवनिर्मित कक्ष से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...