रायबरेली, दिसम्बर 31 -- लालगंज। नगर पंचायत क्षेत्र के छीटामंडी स्थित पंचमुखेश्वर मंदिर परिसर में नवनिर्मित ओपन जिम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि का वार्ड सभासद शशिधर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेस्डर दीपेंद्र कुमार गुप्ता व बबलू तिवारी समेत नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे। अध्यक्ष ने इसे नागरिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...