पाकुड़, अप्रैल 13 -- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामनाथपुर-2 में सोमवार को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी टुडू दिलीप द्वारा नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों एवं माताओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के लाभुकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम के दौरान महिला पर्यवेक्षिका टुसू मुनी मुर्मू, संबंधित केंद्र की सेविका, सहायिका सहित जिला स्तर से पीएमयू सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.