नवनिर्माण की कछुआ चाल, 50 हजार जनता बेहाल
फतेहपुर, मई 19 -- खागा, संवाददाता। नौबस्ता रोड के नवनिर्माण ने करीब 50 हजार की आबादी और राहगीरों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। निर्माण कार्य की सुस्त चाल से आम जनता बेहाल है। निर्माण के अलावा सुरक्षा के कोई उपाय नहीं हैं। इससे हादसा होने की संभावना बनी हुई है। खागा नौबस्ता मार्ग पर एक तरफ जेसीबी से खोदकर मोरंग और कंक्रीट डाली जा रही है जिससे आवाजाही के लिए महज एक पतली लेन बची है। इसी संकरी पट्टी से गुजरने की जद्दोजहद में दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के एक हिस्से की गहरी खुदाई के कारण वाहनों के उसमें पलटने का खतरा हर वक्त बना रहता है। पिछले दिनों एक वाहन अनियंत्रित होकर खोदी गई साइड में धंस गया जिसे निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए किसी भी जिम्मेदार कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है। जिससे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.