रामगढ़, अप्रैल 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ कैंटोनमेंट के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विवेक सिंह (आईडीईएस) का सोमवार को स्थानीय समाजसेवी कमल बगड़िया की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ वासियों की ओर से नए सीईओ का अभिनंदन करते हुए उन्हें शहर की मूलभूत परिस्थितियों और आवश्यकताओं से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान विवेक सिंह ने कहा कि वे स्वयं शहर का भ्रमण कर यहां की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण करेंगे, ताकि समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा जा सके। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और जनता के संयुक्त प्रयास से ही रामगढ़ को एक सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शहर के विकास और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.