गढ़वा, मार्च 31 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात की। उक्त अवसर पर उन्होंने मांगपत्र सौंपते हुए नव नियुक्त सहायक आचार्यों के वेतन भुगतान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में संघ के महासचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव, राज्य कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी , रविंद्र कुमार ओझा, सतीश कुमार, सुनय कुमार, पुरूषोत्तम कच्छप, राकेश रोशन, सहायक आचार्य अविनाश कुमार दुबे, साकेत कुमार तिवारी, सुनील विश्वकर्मा और जनाब तैयब अंसारी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने 46 शिक्षकों के एक दिन के वेतन कटौती पर बात की। उसपर डीएसइ ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि भुगतान से पहले उसका समाधान कर लिया ज...