काशीपुर, अप्रैल 7 -- दीप पाठक, काशीपुर। डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल द्वारा शहरी विकास निदेशालय के नवनियुक्त सफाई निरीक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम काशीपुर में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। मंगलवार को भ्रमण का शुभारंभ सुबह 10 बजे नगर निगम परिसर में हुआ, जहां प्रशिक्षुओं ने निगम की कार्यप्रणाली को समझा। प्रशासनिक एवं स्वच्छता प्रबंधन प्रशिक्षुओं ने नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे, स्वच्छता प्रबंधन और अपशिष्ट निस्तारण की नवीनतम तकनीकों का बारीकी से अवलोकन किया। इसके अलावा प्रशिक्षुओं ने 10 एमएलडी प्लांट का दौरा कर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी, फेकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट और को-ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.