प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों में विज्ञान और गणित विषय की 29334 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत चयनित 47 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। 18 व 19 मार्च को काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों से समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना कार्यालय मम्फोर्डगंज में रिक्त विद्यालयों का विकल्प प्राप्त किया जाएगा। उसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार नियुक्ति पत्र देंगे। गौरतलब है कि सपा सरकार में 2013 में यह भर्ती शुरू हुई थी। नौ साल तक हाईस्कूल से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ने के बाद बेरोजगारों की नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...