पटना, जनवरी 7 -- पटना हाईकोर्ट में नवनियुक्त 47वें मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू के सम्मान में बुधवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे हाईकोर्ट के शताब्दी हॉल में एक पूर्णपीठ स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सभी जजों के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ता, नये मुख्य न्यायाधीश के परिजन और राज्य सरकार के कई वरीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। स्वागत समारोह में महाधिवक्ता पीके शाही ने कहा कि एक समय बिहार और ओडिशा एक था। आज भी कई कानून दोनों राज्यों के नाम से है। केंद्र सरकार की ओर से डॉ. केएन सिंह ने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र की ओर से केस के निपटारे में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने वकीलों का सहयोग देने की बात कही। बीसीआई के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मनन कुमार मि...