मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- मुजफ्फरनगर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं मेधावी बालिकाओं का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया गया है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, सदस्य राज्य महिला आयोग सपना कश्यप, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. राजीव कुमार, सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया है।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा मुख्यमंत्री का लाइव सम्बोधन को सुना गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्यसेविका को नियुक्ति पत्र तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की 03 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनान्तर...