पाकुड़, मई 8 -- पाकुड़। कुपोषण एवं एनीमिया उन्मूलन को लेकर जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य करने का दिया गया निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं के लिए प्रशिक्षण सह मार्गदर्शन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नवपदस्थापित महिला पर्यवेक्षिकाओं को विभागीय योजनाओं, दायित्वों एवं आगामी कार्यों से अवगत कराना था। बैठक में 'समर' अभियान पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान क्षेत्र प्रबंधक इबादत हुसैन ने अभियान के उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए कुपोषण एवं एनीमिया उन्मूलन को लेकर जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य में...