औरैया, मई 2 -- बेला, संवाददाता। तहसील बिधूना बार एसोसिएशन के नवनियुक्त महामंत्री अतुल तिवारी का शनिवार सुबह बेला कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल बन गया। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने एकत्र होकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान अतुल तिवारी को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। समर्थकों ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अतुल तिवारी एक कर्मठ और जुझारू अधिवक्ता हैं, जिनके नेतृत्व में बार एसोसिएशन को मजबूती मिलेगी। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर संगठन को नई दिशा देंगे। अतुल तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिला ...