शाहजहांपुर, मार्च 30 -- मदनापुर। ब्लॉक सभागार मदनापुर में रविवार को भाजपा मंडल मदनापुर की नवनियुक्त कार्यसमिति का हुआ स्वागत कार्यक्रम। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह पंकज उपस्थित रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राहुल सिंह, प्रदीप मिश्रा सहित कुल 6 मंडल उपाध्यक्ष, 2 मंडल महामंत्री, 6 मंडल मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों सहित लगभग 20 लोगों को औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख महेश पाल सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, प्रमोद गुप्ता, शिवओम वर्मा, गोविंद गुप्ता, सर्वेश मिश्रा, दुर्गेश सिंह सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.