बुलंदशहर, मार्च 17 -- भाजपा नगर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष त्रिवेश राम गुप्ता का नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। भाजपा नेता पंडित सचिन शर्मा के आवास पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने त्रिवेश राम गुप्ता को फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष त्रिवेश राम गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...