जौनपुर, नवम्बर 27 -- सुइथाकला। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाजपा जौनपुर अजीत प्रजापति गुरुवार को सुबह अपने पैतृक आवास अढनपुर से समर्थकों के साथ प्रसिद्ध विजेथुआ धाम हनुमान मंदिर सूरापुर पहुंचे। उन्होंने हनुमान जी के दरबार में माथा टेका। उन्होंने हिन्दुस्तान से हुई बातचीत में बताया कि हनुमानजी के आशीर्वाद से यह पद मिला। पार्टी संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसको पूरी ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी जी के दिशा निर्देश पर काम किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होगा। घर से निकले पर रूधौली बाजार, सरपतहां मोड़, गलागला शहीद तथा सूरापुर बाजार में लोगों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी, साधू तिवारी, संतोष सिंह जीतेन्द्र सिंह, संजय सिंह, भीम सिह, मंडल अध्यक्ष अवधे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.