देवरिया, जून 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष काली प्रसाद का और चौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व शहर के रुद्रपुर मोड़, कचहरी चौराहा, दीनदयाल पार्क, सुभाष चौक, कोआपरेटिव चौराहा, पुरवा चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सोनूघाट में बुलडोजर और एआरटीओ कार्यालय के पास ट्रैक्टर से स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और नए दायित्व की शुभकामनाएं भी दीं।

स्वागत समारोह सदर सांसद शशांक मणि ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि सभी को आशा और विश्वास है कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने...