काशीपुर, जुलाई 4 -- काशीपुर, संवाददाता। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए काशीपुर में तीन नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलका पाल के आवास पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ऐरी, मो. इंतखाब और संजीव शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर चर्चा हुई। अलका पाल ने तीनों ब्लॉक अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव निकट हैं और संगठन की मजबूती ही पार्टी की जीत का आधार बनेगी। नए पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारि...