प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) एवं वैचारिक शिक्षक संघ ने नवनियुक्त सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) राजेंद्र प्रताप का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। संघ के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरिप्रकाश यादव ने डायट सिविल लाइंस में बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया।उन्होंने राजेंद्र प्रताप को व्यवहारिक और सहयोगी अधिकारी बताया। वहीं वैचारिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी उनका सम्मान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...