मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। व्यवहार न्यायालय के नवनियुक्त न्यायालयकर्मियों के लिए बुधवार से प्रशिक्षण सत्र का आरंभ किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह के आदेश पर न्यायालय के सम्मेलन कक्ष में दोपहर दो बजे से आयोजित प्रशिक्षण सत्र में लगभग 48 नवनियुक्त न्यायालयकर्मियों ने भाग लिया। नोडल पदाधिकारी पंकज कुमार पंडित की देखरेख में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में डिस्ट्रिक्ट सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (डीएसए) सत्येंद्र कुमार व सिस्टम ऑफिसर स्मित कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान डीएसए ने उन्हें केस इन्फार्मेशन सिस्टम सीआईएस व न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में कंप्यूटर सेल के सिस्टम असिस्टेंट शांतनु कुमार, मनीष कुमार, ऋषि रंजन, मोजम्मिल अहमद, रवि कुमार आदि म...