लखनऊ, जुलाई 21 -- लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 550 से अधिक नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों के लिए द्वितीय चरण के इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने किया। प्रशिक्षण के दौरान नर्सों को हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स की जिम्मेदारियों, संक्रमण से बचाव, आपदा प्रबंधन और मरीज की सुरक्षा के तौर-तरीकों की जानकारी दी गई। निदेशक ने कहा कि यह ट्रेनिंग प्रोटोकॉल, संवाद कौशल और मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करेगी। मुख्य नर्सिंग अधिकारी सुमन सिंह ने मरीजों के प्रति सहानुभूति, नैतिक मूल्यों और मानवीय देखभाल पर विशेष जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...