नवनियुक्त थानाध्यक्ष भट्ट ने संभाला कार्यभार
पिथौरागढ़, जुलाई 11 -- अनिल कार्की, थल। थल में नव नियुक्त थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके थाने पहुंचने पर पुलिस कर्मियों व ग्राम प्रहरियों ने उनका स्वागत किया। बाद में थानाध्यक्ष भट्ट ने कर्मचारियों व ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक का आयोजन किया। उन्होंने कर्मचारियों से कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, ग्राम प्रहरियों से गांव में होने वाले किसी भी अप्रिय घटना, संदिग्ध गतिविधियों और कानून व्यवस्था से जुड़ी जानकारी होने पर तुरन्त थाने को सूचित करने को कहा। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.