रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- अनुराग गंगोला, ​काशीपुर। नगर निगम काशीपुर में कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के कुशल निर्देशों के अनुपालन में, नगर निगम के ढांचे और कार्यप्रणाली को समझने के लिए नवनियुक्त 05 ट्रेनी सफाई निरीक्षकों ने नगर क्षेत्र का सघन भ्रमण कर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। ​यह संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल साह एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट की देखरेख में संपन्न हुआ।प्रशिक्षण के प्रथम चरण में सभी प्रशिक्षुओं ने नगर आयुक्त से भेंट की। इस दौरान उन्होंने नगर निगम की प्रशासनिक संरचना, अधिकारियों के उत्तरदायित्व और निकाय की कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में प्रशिक्...