कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- राष्ट्रीय लोकदल की जिला कमेटी की बैठक रविवार को रालोद जिला कार्यालय करारी में हुई। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुमन कुमार पासवान का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिजवी रहे। उन्होंने कहा कि रालोद सर्व समाज की पार्टी है और कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को पार्टी से जोड़ने और चौधरी चरण सिंह व चौधरी अजीत सिंह के किसान हित में किए कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आवाहन किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुमन कुमार पासवान ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर पार्टी को जिले में नई ताकत दी जाएगी। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नजमुल हसन, विपिन चंद्र तिवारी, जीशान हैदर, अफजल शाह, असगर म...