नवनियुक्त कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
मुजफ्फर नगर, जून 10 -- बुढ़ाना। ब्लॉक कार्यालय में पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए। शासन द्वारा ब्लॉक में 5 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 25 सहायिकाओं की नियुक्ति की है। ब्लॉक कार्यालय में आयोजित समारोह में ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी के प्रतिनिधि विनोद मलिक ने सभी को नियुक्ति पत्र के साथ शुभकामनाएं दी और ईमानदारी से कार्य करने की अपील की। इस मौके पर सीडीपीओ सुमन तोमर, पूर्व प्रधान राजबीर सिंह, जोगिंद्र सैनी, लविश आदि भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.