नवनियुक्त एसडीपीओ का सिंदरी चैंबर ने किया स्वागत
धनबाद, मई 31 -- सिंदरी के नव पदस्थापित एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो से शनिवार को सिंदरी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और भाजपा के प्रतिनिधिमंडलों ने उनके कार्यालय में अलग-अलग शिष्टाचार मुलाकात की। चैंबर के पदाधिकारियों ने एसडीपीओ को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, भाजपा सिंदरी नगर अध्यक्ष संजू महतो के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीपीओ ने कहा कि कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखना और सभी को भरपूर सहयोग देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। भाजपा नगर अध्यक्ष संजू महतो ने भी शहर की शासन व्यवस्था सुदृढ़ करने में प्रशासन को हर तरह से सहयोग करने का भरोसा दिया, जिसके लिए एसडीपीओ ने धन्यवाद जताया। चैंबर के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, दिलीप रिटोलिया, मनजीत सिंह उप्पल, बासुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.