हापुड़, मई 8 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। राजकीय महिला चिकित्सालय कोठी गेट के सभागार में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.राजेश सिंह की अध्यक्षता में क्षय रोग विषय पर संवेदीकरण कार्यशाला कराई। इसमें जनपद हापुड़ के नवनियुक्त आशाओं को क्षय रोग के लक्षण एवं उपचार निदान के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.राजेश सिंह ने बताया कि आपके कार्य क्षेत्र में जो भी व्यक्ति 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं या धूम्रपान करते हैं या गम्भीर बीमारियों जैसे कैंसर आदि से ग्रस्त हों, उन सभी की बलगम जांच एवं एक्सरे अवश्य कराएं। यह भी पढ़ें- टीबी जांच शिविर में 267 की स्क्रीनिंग, 57 संदिग्ध मरीज चिह्नित जिला पीपीएम को...