आगरा, मार्च 26 -- नवरात्रि के पावन अवसर पर नवदुर्गा भक्ति संगम एवं सामूहिक फलाहार कार्यक्रम का आयोजन गंगादेवी धर्मशाला में हुआ। कार्यकर्ता बंधु, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन संध्या के दौरान मां दुर्गा के भजनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए। वक्ताओं ने नवरात्रि पर्व के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। विभाग संघचालक उमा शंकर शर्मा, विभाग प्रचारक कुलदीप, जिला संघचालक दीपराज, नगर कार्यवाह अनिरुद्ध शर्मा, सह जिला कार्यवाह विनीत, हिमांशु, अमलेंदु शर्मा, वैभव, विवेक, जुगेंद्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सेवा भारती के जिलाध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, रामानंद, के.के.सी. सिंह, हिमा...