हरदोई, मार्च 30 -- टड़ियावां। डॉ. राम लखन गुप्ता 'अनुज' ने एक भव्य कन्या भोज और ब्रह्मभोज का आयोजन कर पूरे क्षेत्र में आस्था और सेवा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। सोमवार को डॉ.श्री गुप्ता के सौजन्य से उनके आवास स्थित नवरात्रि के उपलक्ष्य पर इस धार्मिक कार्यक्रम में मां दुर्गा के पूजन के साथ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका विधि-विधान से पूजन किया गया। विशेष अतिथि महंत संतोष दास 'खाकी' (महामंत्री, विश्व अखाड़ा परिषद भारत) महंत नारायण दास (पहला आश्रम, नीमसार) विजय बाबा (शहाबादी) जैसे प्रतिष्ठित संतों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी दिव्य बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...