गोड्डा, अप्रैल 21 -- पोड़ैयाहाट। गोड्डा हंसडीहा रेल लाइन नवडीहा शीतला स्थान के समीप ट्रेन से काटकर 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई।घटना सोमवार 5 बजे की है।मृतक युवक की पहचान नवडीहा गांव निवासी मुनीलाल राय के पुत्र अमरनाथ राय के रूप में हुई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक रेलवे ट्रैक पर दोनों कान में ब्लूटूथ लगाकर जा रहा था।पीछे से ट्रेन आ रही थी। ट्रेन की आने की आवाज नहीं सुन पाए और वह ट्रेन की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर मृत्यु हो गई।बगल मैदान में उसकी अपनी बहन होम गार्ड की तैयारी को लेकर दौड़ लगा रही थी।जब घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हुई भीड़ को देखा तो बहन दौड़ती हुई घटनास्थल पहुंची। और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...