मधुबनी, अप्रैल 15 -- दीपेंद्र दीपम बाबूबरही,निज संवाददाता। बाबूबरही थाने की पुलिस ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए नवटोली बांध बजरंग चौक के पास एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार,पुअनि.संतोष कुमार सशस्त्र बल व चौकीदारों के साथ संध्या गश्ती पर थे। तब सूचना मिली कि नवटोली निवासी राजा राउत एक उजले रंग की स्कॉर्पियो से नेपाल सीमा की ओर से अवैध शराब लेकर नवटोली बांध के रास्ते आ रहा है। सूचना सत्यापन के लिए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रात करीब 9:50 बजे बजरंग चौक के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया। पर वाहन छोड़कर चालक भाग निकला। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की और सीट के नीचे से 865 लीटर नेपाली देशी गौरव...