आगरा, जून 14 -- भारत विकास परिषद 'नवज्योति' द्वारा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सुभाष पार्क में निशुल्क साइकिल वितरण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं कन्या पूजन के साथ संस्थापक सतीश गोयल एवं संजीव अग्रवाल ने किया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 54 मेधावी एवं जरूरतमंद छात्राओं को निशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं। इस दौरान एड बसंत गुप्ता, अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल, सचिव नितिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, संयोजिका मंजू रजनीश गुप्ता, सतीश सीमा गोयल, संजय लक्ष्मी गोयल, संदीप अंजू मित्तल, पंकज वृंदा खंडेलवाल, सुरेश नीलम अग्रवाल, अंकुश शिल्पी मित्तल, नितिन प्रीति अग्रवाल, संजीव शशि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...