बिजनौर, अक्टूबर 4 -- लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 61वीं उत्तर प्रदेश जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नवजोत राठी ने गोला फेंक में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। गांव सौफतपुर निवासी नवजोत राठी ने जिला एथलेटिक संघ बिजनौर की ओर से 4 से 6 अक्तूबर तक लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। नवजोत ने सिल्वर मेडल जीतकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया। नवजोत अब तेलंगाना में 22 से 26 अक्तूबर तक आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर कोच कपिल राणा व एथलेटिक संघ बिजनौर के सचिव ओमराज सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...