पाकुड़, दिसम्बर 20 -- नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण पाकुड़, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल पाकुड़ के सभागार में शुक्रवार को नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रखंडों से आए एएनएम को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं की सुरक्षा, समुचित देखभाल एवं स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जानकारी को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम के दौरान नवजात शिशुओं की सही देखभाल, नियमित एवं समयबद्ध टीकाकरण, स्वच्छता बनाए रखने तथा समय पर उपचार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि शिशु मृत्यु दर में कमी लाने एवं शिशुओं के समग्र स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाया जा सके। कार्यक्रम में मातृ एवं ...