शामली, फरवरी 12 -- गुरुवार को कस्बे के मोहल्ला खैल में नाले की पटरी पर एक नवजात शिशु का भ्रूण मिलने से हड़कंप मचा दिया। राहगीरों ने मामले की सूचना स्थानीय लोगों को दी, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। मामला किसी अविवाहित या अवैध संबंध से जुड़ी युवती द्वारा गर्भपात कराने के बाद भ्रूण को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोगों ने नवजात भ्रूण को वहीं दफना दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने घटना से अनभिज्ञता व्यक्त की है। गौरतलब है कि एक माह पूर्व पूर्वी यमुना नहर के निकट भी एक नवजात भूर्ण मिला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.