मेरठ, मई 9 -- भारत में नवजात मृत्यु एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है। इन मौतों का एक बड़ा कारण जन्म के समय शिशु का सांस शुरू न कर पाना है। जन्म के बाद के शुरुआती कुछ मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। शिशुओं को जन्म के समय सांस दिलाने की सरल और वैज्ञानिक तकनीक जीवन बचा सकती है। यह जानकारी शनिवार को न्यूटीमा अस्पताल में वार्ता के दौरान डॉ. अमित उपाध्याय ने दी। बताया कि नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को कम करने के उ‌द्देश्य से नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम इंडिया द्वारा रविवार को पूरे भारत में एनआरपी दिवस मनाया जा रहा है। बड़े स्तर पर कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- डाक्टर और कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण एनएनएफ इंडिया ने इस व्यापक प्रशिक्षण पहल की योजना बनाई और इसे पूरे देश में लागू किया है। देशभर में ...