नवजात बेटी को अवैध रूप से बेचने का आरोप,पिता ने पुलिस से लगाई गुहार
बांदा, अगस्त 21 -- बांदा। एक पिता ने अपनी ही पत्नी और सास पर नवजात बेटी को अवैध रूप से बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र सौंपकर बच्ची को सकुशल बरामद करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करबई के निवासी हसीब अली ने सिविल लाइन चौकी में तहरीर देकर बताया कि वह वर्तमान में मुंबई में रहकर कपड़ों की फेरी लगाने का काम करते हैं। बीते 14 अगस्त को उनकी गर्भवती पत्नी सबीना बानो को आवास विकास स्थित 'निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। डिलीवरी की सूचना पाकर जब अस्पताल पहुंचे, तो वहां उन्हें कोई नहीं मिला। जब उन्होंने अपनी पत्नी और सास आशमा को फोन किया तो किसी ने जवाब नहीं दिया। बाद में सास के घर पहुंचने पर पता चला कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.