नवजात बेटी के इलाज में जुटे परिजन, घर से लाखों की चोरी
आगरा, जून 22 -- छत्ता क्षेत्र में बेटी के इलाज में व्यस्त परिवार के बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। घर से लाखों की कीमत के आभूषण और दो लाख रुपये चोरी हो गए। पीड़ित शशांक अग्रवाल निवासी बेलनगंज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शशांक अग्रवाल ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है। जिसकी हालत गंभीर होने के कारण वह पिछले 20 दिनों से टूंडला स्थित अस्पताल में भर्ती है। परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में होने के कारण घर बंद था। पीड़ित के अनुसार 19 जून को किराएदार ने फोन कर सूचना दी कि पड़ोसी गौरव बंसल ठेकेदार और मजदूरों के साथ सीढ़ी लगाकर घर में घुस गया है। मकान में तोड़फोड़ की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल काम रुकवा दिया। अगले दिन जब शशांक घर पहुंचे तो अंदर के ताले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.