मुजफ्फरपुर, मई 26 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। सबहा हनुमान मंदिर के पास निजी नर्सिंग होम में रविवार की रात नवजात बच्ची की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। मामला बिगड़ता देख संचालिका समेत कर्मी अस्पताल छोड़कर भाग गए। रविवार रात करीब एक बजे से शुरू हुआ हंगामा सोमवार सुबह नौ बजे तक होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। यह भी पढ़ें- नवजात बच्ची की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, संचालिका सहित कर्मी भागेमामले की जानकारी मुरौल प्रखंड के इटहा निवासी मोहन कुमार ने पुलिस को बताया कि पत्नी चांदनी कुमारी को नर्सिंग में भर्ती कराया। भर्ती के दौरान संचालक ने डिग्रीधारी डॉक्टर से इलाज कराने के आश्वासन दिया। इसके बाद संचालिका ने कहा कि कुल 35 हजार रुपए लगेगा। ऑपरेशन के बाद बच्ची का जन्म हुआ। जन्म लेते ही बच्ची को एक शीशे के बॉक्स...