नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित कर मनाया कन्या जन्मोत्सव
मऊ, मई 19 -- मऊ, संवाददाता। महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल मुकद्दर ज़रिफ की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ/मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर का आयोजन जिला महिला चिकित्सालय में किया गया। इस कार्यक्रम में नौ नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित करके कन्या जन्मोत्सव मनाया गया तथा साथ में कन्या सुमंगला योजना एवं मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विभागीय कार्यक्रम के अनुसार हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा महिला कल्याण विभाग से मिल रही सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओ को सभी हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 108, 1090, 1098, 1076, के बारे में भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिला बाल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.