लातेहार, जुलाई 28 -- लातेहार,प्रतिनिधि। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मंगलवार को सदर अस्पताल लातेहार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसी ने अस्पताल में जन्मी नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित करते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से संबंधित किट व फल वितरित किए। साथ ही परिवारों को शुभकामनाएं दीं। डीसी ने कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनके बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का जनआंदोलन है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी समेत लाभार्थी परिवार उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बेटियों को समान अवसर देना समाज की जिम्...