बोकारो, अगस्त 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मुस्कान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सभागार में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था जीवन में एक स्थायी शुरुआत के लिए स्तनपान जो प्रभावी है, उसे मजबूत करें। सेमिनार में चिकित्सकों ने स्तनपान के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए माताओं व स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उषा सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एससी मुंशी सहित अन्य उपस्थित रहे। डॉ. हर्षिता ने कहा कि नवजात शिशु के मानसिक, शारीरिक और रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए स्तनपान सबसे मजबूत आधार है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: स्तनपान को ले माताओं को दिए गए सेहत के गुर जन्म के बाद शुरुआती छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही दिया ज...