हाजीपुर, फरवरी 10 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के एमसीएच में नवजात शिशु की अदला बदली से जुड़े गंभीर आरोपों को जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। नवजात के परिजनों के शिकायत पर नवजात शिशु के जन्म के अदला बदली के संदेह का आरोप लगाया गया था। शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की निष्पक्ष व गहन जांच कराई गई। डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया। जांच समिति अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों को शामिल किया। समिति द्वारा एमसीएच में तैनात चिकित्सकों एवं कर्मियों से विस्तृत सभी विन्दुओं पर गहराई से जांच की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम की स्वीकृति के उपरांत चिकित्सकों समेत अन्य संबंधित कर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कि...