संभल, जनवरी 31 -- थाना क्षेत्र के गांव खाबरी भोला निवासी अतर सिंह पुत्र जीराज ने रहमत नर्सिंग होम में गुरुवार रात प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अतर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्रवधू चांदनी पत्नी सोनू गर्भवती थी, जिसका इलाज पिछले करीब छह महीनों से मढ़न अड्डे पर स्थित मदन के रहमत नर्सिंग होम (रहमत हेल्थ केयर सेंटर) में चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान इलाज के नाम पर डॉक्टरों द्वारा काफी धनराशि वसूल की गई। गुरुवार को जब चांदनी को प्रसव पीड़ा हुई, तो परिजनों ने उसे रहमत हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती कराया। आरोप है कि डॉ. नवाज शरीफ एवं डॉ. शाइस्ता परवीन द्वारा प्रसव कराया गया, लेकिन दोनों ...