मोतिहारी, मई 20 -- आदापुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी रंधीर कुमार व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि जांच टीम की रिपोर्ट के बाद सोमवार की देर रात उक्त चिकित्सालय को सील कर दिया, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को कथित चिकित्सक बिट्टू कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, रूनिया टोला निवासी भोला पंडित के नवजात बच्चे की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सालय में जमकर हंगामा किया था। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को दे...