नवजात की मौत पर हंगामा, सायरन बजा
धनबाद, जुलाई 1 -- धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा परिजनों ने हंगामा किया। बताया जाता है कि टुंडी की एक महिला को परिजनों ने धनबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सोमवार को महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। मंगलवार को नवजात की मौत हो गई। इसके बाद महिला के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे के दौरान अस्पताल में सायरन बजने पर होमगार्ड के जवान पहुंचे। समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। यह भी पढ़ें- समय से पहले जन्मे नवजात की मौत, परिजनों ने एएनएम पर लगाया लापरवाही का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.