किशनगंज, अप्रैल 7 -- किशनगंज । संवाददाता किशनगंज शहर के हलीम चौक स्थित एक नर्सिंग होम में रविवार देर रात एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया। परिजनों ने नर्सिंग होम कर्मियों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। हालांकि इस संबंध में अब थाना में किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई है। बताया जाता है की बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा के बाद उक्त नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया था। महिला ने एक नवजात को जन्म दिया, जिसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी थी। जब परिजनों ने मरीज को कहीं और ले जाने की बात कही, तो नर्सिंग होम कर्मियों ...