अमरोहा, जनवरी 31 -- हसनपुर, संवाददाता। सैदनगली के निजी अस्पताल में प्रसूता की सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा करते हुए चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल संचालक ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। काफी देर तक अस्पताल के बाहर हंगामा रहा। बाद में परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई जच्चा व नवजात के शव को लेकर गांव चले गए। जानकारी के मुताबिक जनपद संभल के एचोड़ा कंबोह निवासी कामेश ने पत्नी संगीता को डिलीवरी के लिए गुरुवार सुबह सैदनगली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कामेश का कहना है कि चिकित्सक ने डिलीवरी में टाइम बताते हुए उसकी पत्नी को घर भेज दिया। घर जाकर प्रसव पीड़ा हुई तो वह पत्नी को लेकर फिर से उसी अस्पताल पहुंच गया। महिला चिकित्सक ने एक से दो घंटे के भीतर नॉर्मल डिलीवरी का भरोसा दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.