लखनऊ, जुलाई 7 -- लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात के फर्श पर गिरने से हुई मौत के मामले की तीन स्तर पर जांच शुरू हो गई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने मंगलवार को घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। साथ ही मरीज के इलाज से जुड़े दस्तावेजों की भी गहन पड़ताल की गई। दूसरी ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मृत्यु के कारणों का अलग से विश्लेषण कर रही है। वहीं, परिवार कल्याण महानिदेशालय की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य निदेशक डॉ. स्वदेश कुमारी ने भी अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की समीक्षा की। अस्पताल प्रशासन की ओर से गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने मंगलवार को घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद तीन महिला डॉक्टरों से अलग-अलग पूछताछ की। स्टाफ नर्...