नवजात की मौत के मामले में जांच पड़ताल में जुटी जीआरपी पुलिस
रुडकी, मई 29 -- लक्सर, संवाददाता। सहारनपुर-देहरादून डीएलएस पैसेंजर ट्रेन में नवजात का शव नीचे गिरने पर जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों का सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को देहरादून से सहारनपुर जा रही डीएलएस पैसेंजर ट्रेन में नवजात का शव नीचे गिर गया था। बताया जाता है कि उसका एक दिन पहले ही जन्म हुआ था। नवजात के माता-पिता लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि नवजात को सांस लेने में तकलीफ होने पर व उसे डॉक्टरों ने मेला अस्पताल में रेफर किया था। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई थी, और वह शव को लेकर घर लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.