नवजात की मौत के मामले में अस्पताल पर केस दर्ज
सिद्धार्थ, मई 28 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इटवा कस्बा स्थित जनता सेवा हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के मामले में इटवा पुलिस ने अस्पताल संचालक और स्टाफ के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।इटवा थाना क्षेत्र के सहदेईया गांव निवासी चन्द्रमणि पुत्र अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी वंदना को 23 मई की रात प्रसव पीड़ा होने पर जनता सेवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल कर्मचारियों ने वहां योग्य महिला डॉक्टर और समुचित मेडिकल सुविधा होने का भरोसा देकर भर्ती किया था लेकिन बाद में बिना आवश्यक जांच के ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। तहरीर में कहा गया है कि अस्पताल में न तो स्त्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.